कांग्रेस ने नहीं बनाया प्रत्याशी तो अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, बिगाड़ सकते है कांग्रेस प्रत्याशी का गणित, कुम्हारी पालिका में निर्दलीयों का रह सकता है दबदबा


कुम्हारी। कांग्रेस नेता ओमनारायण वर्मा  जो विगत 20 सालो से कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में  बहुमूल्य सेवा प्रदान की और वर्तमान में पिछले 10 सालो से कांग्रेस के पार्षद रहे है। जानकारी के मुताबिक उन्हें आश्वासन दिया गया था की उन्हें अध्यक्ष टिकट दिया जाएगा इसीलिए उन्होंने अध्यक्ष लड़ने का विचार बनाया था , लेकिन अब उनकी जगह कांग्रेस ने किसी और को प्रत्याशी बना दिया है।
नगर पालिका परिषद कुम्हारी दुर्ग के नगर निकाय चुनाव 2025 के कांग्रेस में अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से असंतुष्ठ श्री मति बेबी ओमनारायण वर्मा  के द्वारा नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष के लिए नामांकन फ़ार्म लिया है।।
उन्होंने ख़ुद इसकी जानकारी दी और अपने समर्थकों को संकेत दिया की वे अब निर्दलीय अध्यक्ष चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है । श्रीमती वर्मा अगर निर्दलीय चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को बड़ा झटका लग सकता है।