पाटन। ग्राम पंचायत बोरवाय के आश्रित ग्राम औरी के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें ग्राम के शासकीय जगहों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। बता दें कि इससे पूर्व भी ग्राम औरी के नागरिकों के द्वारा विशेष ग्राम सभा आयोजित कर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव पारित कर जिला अधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार को भी सूचना देकर ज्ञापन के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की मांग किया था।


लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सैकड़ों की संख्या में एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो एसडीएम कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। ग्राम के सरपंच भूषण लाल साहू ने बताया कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाने स्वयं तैयार हो गए थे ज्यादातर ने तो अतिक्रमण हटा भी दिया है ।

लेकिन कुछ अतिक्रमण कारी ऐसे हैं जो अब अपना अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं । जबकि पंचायत को अतिक्रमण हटाने के लिए सहमति पत्र भी दे चुके हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। इससे जो ग्रामीण अपना अतिक्रमण को छोड़ा है वह भी काफी आक्रोशित है। ग्रामीणों का कहना है कि सबका अतिक्रमण साथ हटाया जाए जिससे कि गांव में विकास कार्य के लिए जगह मिल सके। जैसे शासकीय संस्थान, स्कूल आंगनवाड़ी अन्य भवन निर्माण कार्य हो सके । गांव की गलियों का चौक चौराहों का चौड़ीकरण हो जाएगा। अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण में भी बाधा आ रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच भूषण लाल साहू ,उपसरपंच राकेश शर्मा, राज कुमार चंद्राकर, गोपी मारकंडे, श्रीमती लोमिन निर्मलकर, कणेश्वरी साहू ,मोगरा यादव ,भगवान सिंह चंद्राकर, मोहनलाल ,गिरेंद्र चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर ,लालाराम, युवराज चंद्राकर ,जोहरलू यादव, नीलकंठ कुर्रे, सुखराम, काशीराम, रोहित चंद्राकर सहित अन्य शामिल है।






