केंद्र में सरकार बनने पर हमारी सरकार देगी हर गरीब परिवार के एक महिला को एक लाख रूपए सालाना –डॉ लक्ष्मी ध्रुव

मौर्यध्वज सेन
नगरी/ सिहावा, बेलरगांव। कांकेर लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु बेलर ब्लाक के घठुला जोन की आवश्यक मीटिंग हल्बा समाज भवन घठुला में रखी गई थी जिसमे कांकेर लोकसभा चुनाव समिति के सदस्य व बेलर ब्लाक चुनाव प्रभारी डॉ लक्ष्मी ध्रुव , सिहावा विधानसभा के चुनाव समिति के सदस्य मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य जिला धमतरी, कैलाश नाथ प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष बेलरगांव , उमेश देव जनपद सदस्य नगरी , महेन्द्र पाण्डेय ,युवा कांग्रेस के मार्गदर्शन प्रारंभ की गई जिसमें बूथ, सेक्टर, जोन ,के कार्यकर्ता के उपस्थित रही वही कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को चुनाव जीताने के लिए कार्यकाओ को चार्ज किया गया साथ ही मोदी सरकार को तंज कसते हुए पूर्व विधयाक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि मोदी सरकार पिछले दस सालों से जनता के साथ झूठे वादे करती आ रही है मोदी ने चुनाव के सभाओ में वादा किया था सरकार आते ही सब के खाते में पन्द्रह लाख रुपया आयेंगे ,काला धन लायेंगे, करोड़ो को रोजगार देगे, महागाई कम करेंगे , पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के रेट कम करेंगे, चुनाव के पहले जुमला बाजी करते है लेकिन इस बार जनता जान गई है इस बार जुमला बाजी काम आने वाले नही है वही कांग्रेस के पाच नाय से हर वर्ग कुशल होगा किसानों का फसल समर्थन मूल्य में लिया जाएगा, किसानों के कृषि उपकरणों पे कोई gst नही लिया जाएगा और सबसे बड़ा लाभ हमारे महिलाओं को होने वाले है केंद्र में हमारे सरकार आते ही हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मान कर उनके खाते में साल के 1 लाख रू डालने का संकल्प लिया है। महिलाएं ‘घर का बैंक’ होती हैं जिनके पास गया एक-एक रुपया परिवार को मज़बूत बनाने में ही लगता है और मज़बूत परिवार ही मज़बूत समाज का आधार हैं। महिला को अब किसी के आगे हाथ फैलाने या नज़र झुकाने की ज़रूरत नहीं होगी। पढ़ाई, कमाई और दवाई का बोझ घर की महिला खुद अपने कंधों पर उठाने में सक्षम होगी। महिलाओं के हाथ में एक लाख का मतलब परिवार के सामने अचानक आई किसी विपदा से निपटने का इंश्योरेंस भी है। यह योजना बड़ी संख्या में छोटे निवेश वाले बिजनेस शुरू करने में सहायक बन कर गांव-गांव महिलाओं को उद्यमी भी बनाएगी। कांग्रेस देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महिलाओं की आकांक्षाओं में निवेश पर विश्वास रखती है। महालक्ष्मी सिर्फ एक योजना नहीं है बल्कि आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की गारंटी है।


साथ ही कांग्रेस ने युवाओं के बाद महिलाओं, किसानों की समृद्धि के लिये पांच-पांच गारंटिया दिया है। कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं से वादा करती है कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करेगी।1. जिसमें हर महिला को साल में एक लाख रू. अर्थात महीने में 8333 रू. मिलेंगे। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को महिने में मात्र 1000 रू. साल में 12000 रू. देगी। कांग्रेस की सरकार इसका 8 गुना ज्यादा महिलाओं को देगी।2. कांग्रेस की सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी।3. आशावर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकर्ताओ को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा।4. महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी।5. देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जायेगा। आदि कांग्रेस के द्वारा दी गई घोषणा पत्र को घर घर जा कर जन जन तक पहुचाने की अपील की साथ ही इस मीटिंग विशेष रूप से सरपँच संघ के अध्यक्ष राजू सोम जनपद सदस्य नगरी ईश्वर पटेल, कविता पवार, ब्लाक कांग्रेस कमिटी बेलर के उपाध्यक्ष वेदराम साहू ,राजेन्द्र ठाकुर , रुद्र प्रताप नाग ,बल्लू पटेल, भुषण भारती व बूथ सेक्टर, जोन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।