पार्टी टिकिट दे तो जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगी: मीना वर्मा…कुम्हारी नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर कर रही है दावेदारी

कुम्हारी

कुम्हारी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद महिला ओबीसी होने से नगर में चुनाव दिलचस्प होने वाले है। भाजपा व कांग्रेस से धीरे धीरे उम्मीदवारी को लेकर चेहरे सामने आ रहे है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 8 निवासी मीना वर्मा नगर में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर मंशा जाहिर की है। उनका मानना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकिट देती है तो वह नगर की देव तुल्य जनता के विश्वास पर खरे उतरेगी और अधिक से अधिक मतों से विजयी होकर नगर में भी भाजपा की सुशासन राज को आगे बढ़ाएगी। आगे मीना वर्मा कहते है कि नारी उत्थान मेरी पहली प्राथमिकता होगी यही नही नगर में विकास कराना ही मेरा उद्देश्य होगा।

धार्मिक-सामाजिक विचारधाराओं से गहरा नाता, नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती: मीना वर्मा

मीना वर्मा लंबे समय से धार्मिक सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे है। वे छत्तीसगढ़ मानवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय एवं प्रदेश बॉडी के पदाधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। बता दे कि मीना वर्मा को उनकी नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता और समाज के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती है वे पिछले बीस वर्षों से लगातार समाज के अन्य पदों पर सक्रिय भागीदारी निभा चुकी है। वे समाज में केंद्रीय कार्यकारिणी, महिला महामंत्री, महासचिव एवं राज प्रधान के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। वे पिछले 30 वर्षों से महिला मानस मंडली कुम्हारी के अध्यक्ष भी है।