जोश जंनून और मेहनत करे तो सफलता कदम चूमेगी, सेलूद में रहने वाली गरीब मजदूर परिवार के इस लड़की ने भारत का नाम ऊंचा किया, दो गोल्ड मेडल मिला, जीतकर वापस आने पर किया ऐतिहासिक स्वागत

बलराम यादव

पाटन। कहते है किसी काम को करने के लिए मन मे ठान ले तो वे कभी असफल नही होते, ऐसा ही एक सफलता सेलूद में रहने वाले ऋतु थामी ने पाई है। उन्होंने संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन इंडिया व नेपाल फाउंडेशन के तत्वधान में international चैंपियनशिप का आयोजन रंगशाला स्टेडियम पोखरा नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें छत्तीसगढ़ से चार खिलाड़ी ने प्रतिनिधित्व इंडिया का किया जिसमे ऋतु भी शामिल थी। उन्होंने कबड्डी व एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। स्वर्ण पदक लेकर जब वे वापस सेलुद आई तो बजरंग चौक पर ग्रामीणों ने जोशीला स्वागत किया। ढोल नगाड़ा की थाप पर लोग झूमते रहे। भारत का झंडा लहराते हुवे ऋतु को ग्रामीणों ने पलको पर बिठाया। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी माँ का सहयोग व खुद का मेहनत को दिया।