पाटन।
भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप सुकून के कुछ पल तलाश रहे हैं, तो पाटन ब्लॉक के जामगांव एम करगा में स्थित दौलत वाटिका आपके लिए एक बेहतरीन ठिकाना बनकर उभर रहा है।
प्रकृति की गोद में बसा यह खूबसूरत स्थान न सिर्फ मन को शांति देता है, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए खास अनुभव भी लेकर आता है। यहां पहुंचते ही मानो सारी थकान पल भर में दूर हो जाती है।
दौलत वाटिका की खास बात है यहां के आकर्षक वुडन से बने कमरे और पारंपरिक कबेलू के घर, जो आपको गांव की सादगी और आधुनिक सुविधाओं का अनोखा संगम दिखाते हैं। हरियाली के बीच बने पर्सनल स्विमिंग पूल, मनमोहक लाइटिंग और मधुर संगीत का माहौल यहां आने वालों को खास अनुभव देता है।
यही नहीं, यहां शानदार पार्टी लॉन, पर्सनल किचन, रेस्टोरेंट और अलग-अलग मंडप की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां आप अपने खास पलों को यादगार बना सकते हैं।
प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां संतरा, अमरूद और आम के बागान भी हैं, जहां फलों का आनंद आप निशुल्क ले सकते हैं। साथ ही, फूलों की खूबसूरत बगिया इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देती है।
और अगर बात करें खास अनुभव की, तो चांदनी रात में यहां का लॉन डिनर हर किसी के दिल में बस जाने वाला नजारा पेश करता है।
तो अगर आप भी सुकून, प्राकृतिक सुंदरता और लग्जरी का अनोखा मेल चाहते हैं, तो दौलत वाटिका जरूर बन सकता है आपका अगला डेस्टिनेशन।






















