कल्याणी साहू

कार्यक्रम के दौरान सभी मुस्लिम परिवार और अंजुमन कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने निकाह के लिए पहुंचे परिवारों का स्वागत किया। उत्साहजनक माहौल में बाजे गाजे के साथ सातों दूल्हों की बारात निकली, जो स्थानीय मिडिल स्कूल परिसर में बनाये गए विवाह स्थल पहुंची, जहां दुल्हन के परिवारजनों और आयोजकों ने सभी का स्वागत किया। मौलाना हयात अली अंसारी की अगुवाई और वकील एवं गवाहों की मौजूदगी में सात जोड़ों ने निकाह कबूल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र साहू ने कहा कि एकता और भाईचारे में समाज और देश का हित है इस आयोजन में मुस्लिम जमात के साथ समुदाय के लोगों की भागीदारी समाज की मजबूती का संदेश दे रही है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि किकिरमेटा में राम और रहीम की एकता का संदेश देने वाले लोग बसे हैं उन्होंने नव दंपत्ति को ईमान की राह पर चलते हुए जीवन बसर करने का आशीर्वाद दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चंद्राकर ने कहा कि शादियां बहुत महंगी हो गई है फिजूल खर्च रोकने के लिए ऐसे आयोजन मददगार साबित होंगे ।
ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच नेतराम निषाद ने कहा कि जोड़ों को एक दूसरे से मिलना निसंदेह परमार्थ का काम है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू हाजी नबी खान हाजी इब्राहिम खान कांग्रेस नेता रुपेश शुक्ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सेक्टर प्रभारी अमित अग्रवाल नरेंद्र महतो हाजी वहीद खान बतौर अतिथि मंचासीन रहे।






