धमधा ब्लॉक के बागडूमर, गिरहौला, चंडी भांठा में हो रही है मुरूम की अवैध खुदाई, संडे को अधिकारियों की छुट्टी का फायदा उठा रहे है मुरूम माफिया, कार्रवाई का भी नही है खौफ

बलराम यादव/9893363894
अहिवारा। धमधा ब्लॉक में इन दिनों मुरूम का अवैध खुदाई  और परिवहन तथा गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन किए जाने का शिकायत लगातार मिल रही है। एसडीएम धमधा द्वारा कार्रवाई भी किया जा रहा है लेकिन इन अवैध रूप में मुरूम की खुदाई करने वालो पर कार्रवाई का भी खौफ नहीं है। यही कारण है की आज रविवार को भी क्षेत्र के ग्राम बाग डूमर, गिरहौला, चंडी भांठा, सहित अन्य गांवों में मुरूम की अवैध खुदाई जारी है। बताया जा रहा है की रविवार को अधिकारियों की छुट्टी रहती है इसका फायदा मुरूम माफिया उठा रहे है।

क्षेत्र में लगातार मुरूम खुदाई की जानकारी मिल रही है। खनिज विभाग की अनुमति लेना भी मुनासिब नहीं समझ रहे है। आलम यह है की एसडीएम द्वारा कार्रवाई किया जा रहा है इसका भी खौफ नहीं है।

कलेक्टर ने दिए है कड़े निर्देश
कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों और खनिज विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिए है की जिला में मुरूम का अवैध उत्खनन, परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करे। इसके अलावा चुना पत्थर का अवैध परिवहन पर भी नजर बनाए रखे। इसके बाद हरकत में आया राजस्व और खनिज विभाग ने कई जगह छापेमार कार्रवाई किया। लगातार कार्रवाई होने के बाद भी धमधा क्षेत्र के गांवों में मुरूम का अवैध उत्खनन जारी है।

गाड़ी पकड़ाते ही बजने लगता हैं फोन
जानकार सूत्रों का कहना है की क्षेत्र में मुरूम उत्खनन करने वालो का संबंध सीधा  सफेदपोश लोगो से है। जैसे ही खनिज और राजस्व विभाग के अधिकारी गाड़ियों पर कार्रवाई शुरू करते है उनका फोन बजने लगता है। हालांकि इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई करते है।

बड़ी कार्रवाई की जरूरत
सूत्रों के मुताबिक अभी तक जितने भी गाड़ियों पर कार्रवाई हुई है वह सिर्फ छोटे छोटे स्तर पर मुरूम का अवैध रूप से परिवहन करते है। बड़े बड़े दर्जनों हाइवा के साथ चैन मोंटेन लगाकर मुरूम का अवैध रूप से  खुदाई करने वालो तक अधिकारियों की टीम पहुंच ही नहीं पाई है। उन लोगो का राजनीतिक पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की इतने कारवाई होने बाद भी अभी भी बेधड़क रूम से मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।