धड़ल्ले से चल रहा अवैध अतिक्रमण शासन प्रशासन मौन देखिए कौन से गांव का है मामला

जामगांव आर

नहीं थम रहा अतिक्रमण कार्य ग्राम पंचायत जामगांव आर के आसपास सरकारी जमीन पर लोग अतिक्रमण कार्य शुरू कर चुके हैं। आपको बता दें नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण कारियो के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की उनके अंदर शासन प्रशासन का कोई भय नहीं है।
जामगांव आर में जब जब आदर्श आचार संहिता शुरू होने वाला होता है और यहां अतिक्रमण शुरू होना शुरू हो जाता है। जामगांव में यह मामला भी प्रकाश में आया है जिस जमीन पर पेशी चल रही होती है उसमें भी अवैध कार्य जारी रहता है क्या कारण है कि सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर लोग शासन को चूना लगा रहे हैं।
जवाबदार अधिकारी भी क्यों इस पर कार्यवाही करने में मजबूर है।