शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों को नही मिल रहा रास्ता, आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे, तहसीलदार को कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन, जानिए क्या मांग रखी ग्रामीणों ने


पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम घुघवा (ज)के रहने वाले लोग आज एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर दिया गया है जिसके कारण आम लोगों का रास्ता बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि शासकीय भूमि का सीमांकन करने के बाद जितनी भी अवैध कब्जे है उनको हटाया जाए। एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसके बाद तहसील कार्यालय में भी ज्ञापन सोपा। तहसीलदार वीणा साहू ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए तत्काल पटवारी को प्रतिवेदन के लिए लिखा साथ ही साथ जितने भी लोगों की शिकायत आई है उन्हें नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राम घुघवा (ज)में पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण को लेकर गांव में काफी चर्चा हो रही है। गांव के लोग अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।बताया जा रहा है कि रायपुर के कुछ लोग जो एक दो गांव वाले से मिलकर शासकीय भूमि को हड़पने का काम कर रहे हैं। अपने भूमि की आड़ में वह शासकीय भूमि पर भी घेरा करने की तैयारी कर रहे हैं। कई जगह पर शासकीय भूमि पर घेरा भी कर दिया गया है । जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने मौके पर जाकर शासकीय भूमि में कर रहे। अतिक्रमण को बंद करने का प्रयास भी किया लेकिन बंद नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण आज एसडीएम और तहसील कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच भानु सोनकर, रोहित कुमार, हेमंत, भारत लाल यादव, रमेश, इंद्रजीत, जनक राम, श्याम लाल, रूप सिंह, खिली राम, लाला राम, थानू राम, रंजित यादव, गिरधर सोनकर, कोमल, सहित अन्य ग्रामीण शामिल है।