सीजी मितान खबर का असर: स्वामी आत्मानंद चौक पाटन से अतिक्रमण हटाया गया

पाटन। स्वामी आत्मानंद चौक पाटन में जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना स्थल एवं ऑडिटोरियम के सामने किए गए अतिक्रमण पर आखिरकार नगर पंचायत पाटन ने कार्रवाई की। यहां बांस-बल्लियों के सहारे अस्थायी दुकान का संचालन किया जा रहा था। इस मामले को लेकर सीजी मितान ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। खबर प्रकाशन के बाद नगर पंचायत पाटन हरकत में आया और सोमवार सुबह से ही कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण में उपयोग किए जा रहे बांस-बल्लियों को जप्त किया और स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि स्वामी आत्मानंद चौक का यह क्षेत्र विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं कर्मचारी संगठनों के धरना-प्रदर्शन के लिए प्रमुख स्थल है। ऐसे में यहां लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर सवाल उठ रहे थे।