सीजी मितान खबर का असर, कलेक्टर ने बनाई टीम , मजदूर पहुंचे घर, परिजनों के आंखो से छलका खुशी के आंसू

जशपुर। क्षेत्र के 4 मजदूर काम करने के लिए कर्नाटक में गए थे। वे वहा से वापस नहीं आ पा रहे थे। मजदूरों द्वारा घर वापसी की गुहार सोशल मीडिया के माध्यम से लगाया गया था। इस खबर की सीजी मितान न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। इसके बाद शासन प्रशासन ने खबर को संज्ञान में लेते हुए मजदूरों को वापस लाने के लिए टीम बनाई। 4 मजदूरों को लाया गया और परिजनों को सौंपा गया। बताया जा रहा है की कर्नाटक में फंसे 4 मजदूर को सही सलामत लाकर परिजनों को सौपा गया। सीजी मितान में खबर चलने के बाद कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने तत्काल संज्ञान ली और श्रम विभाग के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई और युवकों को अपने ठिकानों के लिए किया गया रवाना। फंसे युवकों ने कर्नाटक में बोरवेल में काम कर रहे 4 मजदूर शनिचरा,सीकेन्द्र, बृजमोहन, विनोद को घर तक पहुंचा कर परिजनों को सौपा।।जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र का  मामला बताया जा रहा है।