खबर का असर: फुंडा चौक में बनने लगा ब्रेकर, प्रशासन ने लिया संज्ञान, समाजसेवी और पंच चंदू गोस्वामी ने लगातार मुद्दा उठाया था


पाटन। फुंडा चौक में लंबे समय से उठ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। चौक पर ब्रेकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। समाजसेवी एवं पंच चंदू गोस्वामी द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा था।
गौरतलब है कि चौक पर ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से गुजरते थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर चिंता बनी हुई थी।
इस संबंध में स्थानीय न्यूज पोर्टल सीजी मितान ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद शासन-प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और ब्रेकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
ब्रेकर बनने से अब चौक पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
पंच चंदू गोस्वामी ने त्वरित कार्रवाई के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी था।