खबर का असर: सीजी मितान न्यूज पोर्टल की खबर के बाद हरकत में आया विभाग, असोगा राशन दुकान में पहुंचा चांवल


पाटन।
सीजी मितान न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित खबर का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। ग्राम असोगा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में लंबे समय से लंबित चांवल आखिरकार पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार जनवरी माह का चांवल लगभग 50 से अधिक हितग्राहियों को नहीं मिल पाया था, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी। वहीं अब फरवरी माह के राशन वितरण का समय भी आ चुका था, लेकिन जनवरी का चांवल नहीं मिलने से हितग्राही परेशान थे।
इस गंभीर समस्या को सीजी मितान न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया, खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और राशन दुकान में चांवल की आपूर्ति की गई।
ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि आगे इस तरह की लापरवाही दोबारा नहीं होगी। वहीं सीजी मितान न्यूज पोर्टल की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।