पाटन। पाटन शराब दुकान के आसपास बहुत से ढाबा चखना सेंटर में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कर लाभ अर्जित किए जाने की सूचना मिलने पर आखिर पाटन पुलिस ने दबिश दी है। इसमें 5 होटल ढाबा संचालकों पर कार्रवाई की है। पुलिस को देखकर होटल ढाबा में बैठकर शराब पी रहे लोग भाग गए। बता दे की पाटन शराब दुकान के आसपास ढाबा होटल में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा देने की खबर सीजी मितान ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। इसके बाद पाटन पुलिस हरकत में आई ओर दबिश दिया।
जानकारी के मुताबिक साहू ढाबा के संचालक कमलेश साहू, के साथ साथ अन्य जगह पर ढाबा होटल संचालन करने वाले दीपेश मंडलेश, तोरण पटेल, रोहित पेंडरीया, ईश्वरी पटेल पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है की पुलिस को देखकर इन ढाबा होटल में बैठकर शराब पी रहे लोग भागने में सफल हो गए।








