मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल शुरू, पशु चिकित्सा विभाग का मोबाइल यूनिट पहुंची दैमार, कैम्प लगाकर पशुओ का किया इलाज, पशुपालकों को किया जागरूक

पाटन।पशु चिकित्सालय पाटन एवं मोबाइल यूनिट द्वारा ग्राम देमार मे एक दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे निशुल्क पशु उपचार, औषधि वितरण, कृमिनाशक दवा, किलनी उपचार, एंटीरेबीज टीकाकरण आदि किया गया। शिविर मे उपस्थित ग्रामीणो को डाॅ अर्चना मिश्रा नोडल एवं डाॅ ज्योति मुखोपाध्याय द्वारा विभाग की समस्त योजनाओ की जानकारी दी गई एवं उनका लाभ लेने हेतु कहा गया। शिविर मे सरपंच श्रीमति पूर्णिमा वर्मा, उपसरपंच किशन ठाकुर, गोठान समिति के अध्यक्ष बिझवार मिर्जा, ईश्वरी वर्मा, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए । शशिविर मे एस के साहू, एस के वर्मा, मेवाराम, साकेत, नकुल, दिनेश, यशवंत का विशेष सहयोग रहा।