


इस आयोजन के समापन समारोह में कई बड़े कार्यक्रम होगी साथ में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी होंगी, सभी प्रमुख जिलों शहरों से आने वाले सेनानियों के लिए ठहरने खाने की व्यवस्था की गई हैं। छत्तीसगढ़ महतारी वंदना अरपा पैरी के धार… से मुख्य आयोजन की शुरुआत होगी जिसके बाद मुख्य मंच से पदाधिकारियों की भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है, तैयारियाें का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने बताया इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, इसलिए पहले से ही तैयारी पूर्ण कर लिया गया है, राज्य के सभी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने सादर निवेदन किया गया है।






