
उतई। गुरु घासीदास गुरुद्वारा सेवा समिति उतई की आवश्यक बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड का नाम प्रस्तावित किया गया। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष ने व्यक्तिगत कारणों से असमर्थता जताने के कारण नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें तीन दावेदार श्रीमती तुलसी कोसरे, चंद्रभूषण कौशल व तरुण बंजारे का नाम सामने आया। तीनो में आपसी समझौता कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए चंद्रभूषण कौशल व उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती तुलसी कोसरे, कोषाध्यक्ष विष्णु देशलहरे, सचिव छगन देशलहरे, सहसचिव तीजन टंडन व संरक्षक दिवाकर गायकवाड़ का नाम तय किया गया। कार्यकरणी सदस्यों का नाम नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो की पहली बैठक में किया जाएगा। नए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में सत्तेलाल बारले, एसएल सोनवानी, मंगल प्रसाद कौशल, खोरबाहरा टंडन, महेश कौशिक, चेतन मांडले, शिव कुमार मधुकर, दुर्जन देशलहरे, टीकम बांधे, सुखचंद देशलहरे, माखनलाल जांगड़े, शिव कुमार जांगड़े, तुलसी कोसरे, हेमलता भारती, तीजन टंडन, सरजू बंजारे, विष्णु देशलहरे, दीपमाला देशलहरे, लता सोनवानी, पंचबाई चंदेल, राजाराम बांधे, योगेश मांडले, रमला कोसरे, टिकेश्वरी सिरमौर, अरुण बंजारे, बलीराम टंडन आदि मौजूद थे।







