चंद घंटो में छेड़छाड़ के आरोपी चढे पंडरिया पुलिस के हत्थे, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा पंडरिया में एक नाबालिग लडकी के घर जाकर उसके साथ छेडछाड करने वाले एक मनचले लडके के विरूद्ध थाना पण्डरिया में सोमवार को अपराध क्रं. 60/22 धारा- 354,294,323,506भादवि व 7,8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।जिसे विवेचना में लेते हुये थाना प्रभारी पंडरिया के कुशल नेतृत्व में आरोपी सागर चतुर्वेदी पिता संतोष चतुर्वेदी उम्र 20 वर्ष निवासी गोपीबंदपारा पंडरिया को मंगलवार को गिरफ्तार कर एफटीसी न्यायालय कवर्धा पेश किया गया।जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया, एवं सउनि0 उमा उपाध्याय ,पंचराम वर्मा, आर0 प्रभाकर बन्छोर,राधेश्याम सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा ।