दो दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने ड्रोन बनाकर संचालित करना सीखा

संजय साहू

अंडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडा दुर्ग के अटल टिंकरिंग लैब में दो दिवसीय ड्रोन पर आधारित कार्यशाला का आयोजन टेक बी के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस कार्यशाला के प्रस्तुतकर्ता पुष्पम श्रीवास, रिकेश सेन थे। इस कार्यशाला में कक्षा ग्यारहवीं व नवमी के 78 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया । इस दो दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने ड्रोन बनाकर संचालित करना सीखा। ड्रोन संचालित करने का प्रथम अभ्यास शाला प्रांगण में किया गया। इस कार्यशाला में पुष्पा पटेल, अटल लैब प्रभारी रेणुका चंद्राकर, अटल लैब के सदस्य स्वाति कोठारी, सुमन मिश्रा, श्वेता भीमटे का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य सीमा जाम्बुलकर, व्ही पद्मावती,, जी. आर साहू, गीता टंडन, कविता लिमजे, सीमा शर्मा, सरोज यदु, एस मेश्राम, आर देवधरे, एल.के देशमुख, बी .आर .साहू, बी .के .यदु , एस.के. सिन्हा, बी .साहू, एस .चेलक, व्ही. दुबे, एस. दुबे,आर.के सोनी, के. के सिंन्हा, एम. भारदीय , चांदमाला, दामिनी साहू उपस्थित थे।