पाटन अनुविभाग अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में थाना स्टॉफ ने पेट्रोलिंग कर जुआ, सट्टा, अवैध शराब व गांजा के खिलाफ चलाई मुहिम

पाटन । पाटन अनुविभाग अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र में कल शाम विभिन्न ग्रामों में थाना स्टाफ के द्वारा पेट्रोलिंग कर ग्रामों के जनप्रतिनिधियों एवं लोगों से मुलाकात कर गांव में पेट्रोलिंग किया गया। अवैध गतिविधियों के संबंध में पूछा गया।

थाना पाटन के द्वारा ग्राम लोहारसी, तर्रा थाना अमलेश्वर के द्वारा ग्राम झीट एवं पाहंदा में, थाना उतई द्वारा ग्राम छाटा में, थाना जामगांव आर द्वारा सुरपा एवं टेमरी में, चौकी मचानदुर द्वारा पाउवारा में, थाना अंडा द्वारा अंडा क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की गई एवं अवैध गतिविधि जुआ सट्टा अवैध शराब गांजा के संबंध में सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई।