राजधानी से लगे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद, पुलिस हो गई असहाय, बीती रात निर्माणधीन मकान का टूटा ताला,पुलिस वाले का घर भी सुरक्षित नही

पाटन। राजधानी से लगे अमलेश्वर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का बोलबाला है। पहले हुई चोरियों का खुलासा नही हो पाई है और बीती रात्रि पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्त आरक्षक के निर्माणधीन भवन का ताला तोड़कर सेनेटरी, पाइप सहित अन्य सामान पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। लोगो के मुताबिक अब पुलिस इन अज्ञात चोरों के सामने असहाय नजर आ रही है। शुक्रवार को रात को हुई घटना के बारे में आवेदक अरूण वर्मा 46 ने जो पुलिस को जानकारी वे वर्तमान में हीरापुर रायपुर मे रहता है। पुलिस मुख्यालय रायपुर मे आरक्षक चालक के पद पर पदस्थ है। ग्राम अमलेश्वर मे प्रिती विहार कालोनी के सामने प्लाट लेकर मकान बना रहा है, अभी काम पूरा नही हुआ है काम चल रहा है। दिनांक 06.05.2022 के रात्रि 08.00 बजे वे अपने घर का निरीक्षण कर घर मे ताला लगाकर अपने निवास स्थान हीरापुर रायपुर चला गया था। दिनांक 07.05.2022 के सुबह 09.30 बजे के करीबन मकान में काम करने वाले कारपेंटर बसंत का उन्हें फोन आया, उसने बताया कि मकान का दरवाजा का ताला टुटा हुआ है, आप आ जाईये, कहने पर वे तत्काल ग्राम अमलेश्वर आया देखा तो गेट का ताला नही टुटा है जिसे खोलकर वे अंदर गया मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ है, अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था, तथा दरवाजा के कब्जा रखा हुआ नही था, किचन बाथरूम मे लगे नल की टोटी, शावर, वाल मिक्चर, फलस सावर इत्यादि सामान कीमती करीबन 15000 रूपये नही है। अमलेश्वर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।