भिलाई।भिलाई में एक बार फिर युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या का दी गई। रामनगर तालाब के पास अलसुबह एक युवक और नाबालिग ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकू से वार कर हत्या कर दी। तीनों दोस्त रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

छावनी थाना और वैशाली नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जहां पर तीनों दोस्तों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में दो दोस्तों ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित सिंह जामुल निवासी बताया जा रहा है।






