रायपुर। प्रदेश के राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है की भाजपा में कलाकारों सहित एक पूर्व आई ए एस ने प्रवेश किया है। जानकारी के मुताबिक पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री डाक्टर आर एस बारले सहित पूर्व आई ए एस राजपाल सिंह त्यागी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव , पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भगवा गामझा , हार पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।।इसके अलावा एक निर्दलीय पार्षद रायपुर निगम अमर बंसल, पटेल समाज के राजेंद्र नायक ने भी भाजपा प्रवेश किया।

