मां के सामने ही उसके दोनो बेटो पर युवकों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, बीती रात की घटना, पुलिस जांच में जुटी


दुर्ग। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात तीन चार युवकों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। इससे एक की मौत हो गई है। वही दूसरा युवक गंभीर घायल है जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आवेदक दूरपति विश्वकर्मा जो की  कंडरापारा बजरंग नगर दुर्ग में निवास करती है।  रोजी मजदुरी का काम करती है। उसके तीन बच्चे है 2 लड़का, 1 लडकी है । लडकी शादी होकर ससुराल चली गयी है।  दोनो लड़के आवेदक के साथ रहता है।  बड़े लड़के नाम गजेन्द्र विश्वकर्मा एवं छोटे लडके का नाम रमेश विश्वकर्मा है । दिनांक 19.02.2023 के रात्रि करीबन 10.00 बजे खाना खाकर घर मे सोयी थी तभी छोटे बेटा रमेश विश्वकर्मा ने घर में आकर उसे बताया की गजेन्द्र विश्वकर्मा को राकेश साहू, अजय साहू और घनश्याम उर्फ पप्पु साहू के द्वारा शंकटमोचन हनुमान मंदिर के पास हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए लड़ाई झगड़ा कर रहा है तब वे हनुमान मंदिर के पास गयी तब देखी की उसके लडका गजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष को राकेश साहू और घनश्याम उर्फ पप्पु साहू पकडे हुए थे और अजय साहू धारदार चाकू से गर्दन और पेट में मार रहा था तब आवेदक और उसका लडका रमेश विश्वकर्मा बीच बचाव करने लगे तब राकेश साहू ने आवेदक के  लड़के रमेश विश्वकर्मा के पेट में चाकू मारा तब दोनो लडके गजेन्द्र विश्वकर्मा और रमेश विश्वकर्मा के पेट में गंभीर चोट लग कर खुन निकलने लगा और दोनो बेहोश होकर गिर गये तब तीनों मौके से भाग गये । बाद मे गजेन्द्र विश्वकर्मा को राहुल विश्वकर्मा और पंकज देवांगन और रमेश विश्वकर्मा को ईश्वर विश्वकर्मा और शेखर उर्फ गोलू के द्वारा ईलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले गये । गजेन्द्र विश्वकर्मा के गला, सिना एवं पेट में गंभीर चोट लगी है तथा छोटे लड़का रमेश विश्वकर्मा के पेट में भी गंभीर चोट लगा है।। जहां पर डाक्टर द्वारा चेक कर मेरे लड़के गजेन्द्र विश्वकर्मा का मौत होना बताया गया तथा रमेश विश्वकर्मा को ईलाज हेतु भर्ती करवाया गया गजेन्द्र विश्वकर्मा के गर्दन एवं पेट सिना में चाकू लगी है तथा रमेश विश्वकर्मा के पेट एवं बाये हाथ के भुजे पर चोट लगी है ।