घोरारी में युवक ने अपने आप को मारा ब्लेड,लाया गया अस्पताल



पाटन।ब्लॉक के ग्राम घोरारी में एक युवक ने अपने गले मे ब्लेड मार कर अपने आप को घायल कर लिया है,गंभीर स्थिति में उसे पाटन अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोरारी के 32 वर्षीय युवक भगवान दास मारकंडे ने खुद को गले मे ब्लेड मार लिया, युवक मानसिक रूप से कमजोर और शराब का आदि था।
घायल अवस्था मे युवक को अस्पताल लाया गया।