

रानीतराई । पाटन ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों का कार्य स्थल में फेरबदल किया गया। उसकी कड़ी में ग्राम पंचायत चुलगहन में भी पंचायत सचिव के कार्य प्रभार में बदलाव किया गया है। ग्राम पंचायत चुलगहन में पहले देवकुमार वर्मा प्रभार सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे, जिनके स्थान पर आज दिनांक 24-05-2022 को सियाराम तारक ने करारोपण अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा, सरपंच नीरा साहू एवं सरपंच प्रतिनिधि पुलत्स्य साहू, गौठान अध्यक्ष भोजराम रघुवंशी की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।






