जस झांकी स्पर्धा में- जय गुहा निषाद निर्मल जस झांकी मोहलाई प्रथम वहीं ओम नवरत्न जस झांकी परिवार सोमनी राजनांदगांव को दूसरा स्थान

कुम्हारी। नगर के मां महामाया सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय दो दिवसीय देवी जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 जनवरी दिन शानिवार, रविवार को किया गया। जिसमें मोहलाई दुर्ग की जय गुहा निषाद निर्मल जस झांकी मंडली ने प्रथम बाजी मार कर 11001 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं ओम नवरत्न जस झांकी परिवार ककरेल सोमनी राजनांदगांव को द्वितीय पुरस्कार मिला।

जय माँ बम्लेश्वरी ज्ञान सुधा जस झांकी परिवार खिलोरा अभनपुर को क्रमशः तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वही विशेष पुरस्कार में बेस्ट गायन के लिए जय शीतला मां अड़हा सेवा भजन मंडली बेलर अभनपुर रहे। जिन्हें 3001 रुपये की राशि अलग से दी गई बता दे कि कार्यक्रम 21 जनवरी से शुरू की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर वार्ड पार्षद लता खैरवार, पार्षद मनहरण यादव की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सर्वप्रथम प्रातः ग्राम देवी देवताओं की मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना व द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जय बजरंग शीतला सेवा एवं फ़ाग समिति टिकरापारा रायपुर मंडली की प्रस्तुति हुई जिन्होंने श्रोताओं का मन मोह लिया।

इस दो दिवसीय आयोजन से नगर का माहौल भक्तिमय रहा। यह भक्तिमय प्रतियोगिता में अंचल की 21 मंडलियों ने भाग लिया जिनके द्वारा लगातार दो दिनों तक भगवान की महिमा व देवी देवताओं के चरित्र का बखान किया गया। आयोजन बाजार चौक स्थित बालक प्राथमिक स्कूल प्रांगण में आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथि मुख्यमंत्री सुपुत्री स्मिता बघेल व ओएसडी मनीष बंछोर द्वारा पुरस्कार दिए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11001 रुपए, द्वितीय 7001 रुपए और तृतीय 5001 रुपये रहा।

वहीं इस भक्तिमय कार्यक्रम को लेकर सीएम की सुपुत्री स्मिता बघेल ने आयोजक समिति को उत्कृष्ठ आयोजन कराने के लिए बधाई दी व आये हुए समस्त मंडली का उत्साहवर्धन भी किया। आयोजक समिति में चुम्मन यादव नेतराम यादव सरोज पटेल संतराम देवांगन मनहरण सोनकर निखिल साहू छेदी लाल साहू दयालु वर्मा सहित गायत्री मानस व ज्योति मानस परिवार की बालिका एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें। निर्णायक की भूमिका हेमलाल निर्मोही ने की वही कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका में जगन बाबा व बलराम वैष्णव रहें।