किसानों की सुध लेने वाली सरकार के मुखिया के ही गृह जिला जशपुर में किसान मुआवजे के लिए भटक रहे, कलेक्टर से भी मिला, अब कैसे होगी खेती, किसान चिंतित

जशपुर। छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के बगीचा विकास खण्ड ग्राम पंचायत क़ुरकुरिया में कुछ दिन पहले आंधी तूफान से किसान रघुनंदन यादव  के खेत में लगी शोलर प्लेट छतिग्रस्त हुई थी।खेती पानी के बिना सूखने की बात कही जा रहा है।उससे भी किसान की और छति पहुंची है।ऐसा नहीं है कि समन्धित विभाग मौके की जांच नहीं कि है।राजस्व विभाग की ओर से छतिग्रस्त का जांच भी की गई है। मगर किसान को छतिग्रस्त का मुवावजा आज तक नहीं मिली है।किसान ने मुवावजा के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।लेकिन इनका कहिं से नहीं मिल रही कोई सहायता,किसान ने क्रेडा विभाग को और एसडीएम कलेक्टर को भी समस्या का अवगत करवाया है।लेकिन अभी तक किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।जो कि बगीचा एसडीएम ओकर यादव ने मामले की जांच कर मुवावजा देने की बात कही गई थी।