कोदवागोड़ान शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शत-प्रतिशत बच्चों को लगा कोविड वेक्सीन

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक के अंतिम छोर में स्थित ग्राम कोदवागोड़ान शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शत-प्रतिशत बच्चों को कोविड वेक्सीन लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया।गुरुवार को विद्यालय के 15 वर्ष से 18 वर्ष के 235 बालक व 261 बालिकाओं सहित कुल 496 बच्चों का वेक्सिनेशन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य प्रेम सिंह टेकाम ने इस दौरान बच्चों को बताया कि टीकाकरण कोरोना संक्रमण रोकने में सहायक है तथा टीकाकरण के बाद संक्रमण दर कम होने के साथ ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है।उन्होंने सभी बच्चों को घर के सभी सदस्यों को टीका लगवाने के लिए कहा।इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाप सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।