कुम्हली में थाना जामगांव आर की टीम ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, एटीएम फ्रॉड, यातायात नियमों के संबंध में दी गई जानकारी

जामगांव आर । थाना जामगांव आर क्षेत्र के ग्राम कुम्हली में अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के निर्देश पर थाना क्षेत्र जामगांव आर के द्वारा आज दिनांक 21/8/2022 को जन चौपाल लगाया गया। जिसमे ग्राम के उपस्थित सभी ग्रामीणों को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, एटीएम फ्रॉड, यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई एवं गांव में सभी वर्ग को एक साथ मिलकर त्योहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की हिदायत दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी एनु राम देवांगन ने सभी से साइबर ऑनलाइन ठगी से बचने और विभिन्न प्रकार के कानून व्यवस्था की जानकारी सभी को दिया और सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने का अपील किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित थाना स्टॉफ जामगांव आर मौजूद रहे।