कुम्हारी में किसान गुलेश्वर साहू ने 36 क्विंटल धान बेचकर किया धान खरीदी की शुभारंभ

सेवा सहकारी समिति कुम्हारी में 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ

राकेश कुमार

कुम्हारी। 1 नवंबर बुधवार से कुम्हारी के सेवा सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ हो चुकी है। सेवा समिति के प्रबंधक प्रमोद रामटेके के मुताबिक धान खरीदी के प्रथम दिन कुल 6 टोकन जारी हुए जिसमे ग्राम कपसदा के 6 किसानों का 105 क्विंटल महामाया मोटा धान की खरीदी की गई। वर्तमान में सेवा सहकारी समिति में उपलब्ध पुराने बारदाना की संख्या करीब 1150 और फिलहाल 2500 नया बारदाना भी है। जानकारी के मुताबिक 6 गांव के 909 पंजीकृत किसानों से करीब 3500 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। खरीदी के प्रथम दिवस ग्राम कपसदा के किसान गुलेश्वर साहू के द्वारा 36 क्विंटल धान बेचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।