बलराम यादव
पाटन। उतई थाना के ग्राम मर्रा में पैसों की लेन देन को लेकर दो युवकों में विवाद के मार मारपीट हुआ। जिससे कि एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में बीती रात्रि की पैसे की लेनदेन को लेकर त्रिलोकी ठाकुर उम्र करीब 35 साल और गांव के ही मनीराम यादव के मध्य विवाद हुआ। इसके बाद विवाद शांत भी हुआ लेकिन कुछ देर बाद मणिराम ने फिर लाठी डंडा लेकर त्रिलोकी ठाकुर से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद मणिराम त्रिलोकी को गंभीर हालत में छोड़ दिया। जिसे उतई अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उतई पुलिस संदेही मणिराम से पूछताछ कर रही है।







