बलराम यादव/9893363894

पाटन। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी इन दिनों खुले में शराब पीने वालो को घेराबंदी कर पकड़कर कार्रवाई कर रहे है। लेकिन चाहे जाम गांव एम या फिर पाटन शराब दुकान के आसपास हो यहां पर होटल या फिर चखना सेंटर में शराब पीने पिलाने वाली पर कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ समय पहले जब जिले में नए पुलिस कप्तान ने कामकाज संभाला तो एक दो दिन बेधड़क कार्रवाई हुई। लेकिन इसके बाद फिर कार्रवाई नही होने से फिर शुरू हो गया पीने पिलाने का दौर।
जानकारी के मुताबिक कल जो कार्रवाई हुई उसमे अम्लेश्वर पुलिस ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक अम्लेश्वर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतीपुर चौक से थोड़ा दूर लीलाज पब्लितक स्कूल ग्राउण्ड के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर खुले आम शराब का सेवन कर रहा है जिससे आम जन को परेशानी उत्पन्न हो रही है। मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच कर रेड कार्यवाही किया, जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में मदमस्त हालत मे मिला, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन निर्मलकर पिता स्व0 रूपचंद निर्मलकर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मोतीपुर थाना अमलेश्वर का रहने वाले बताया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।








