बलराम यादव
पाटन। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार के साप्ताहिक बाजार में सब्जी पसरा लगाने वाले से मारपीट का मामला सामने आया है। उतई पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आवेदक हिरामन साहू 50 साल ग्राम पतोरा झण्डा चौक में रहता है। वे सब्जी बेचने का काम करता है। दिनांक 01.09.24 को ग्राम मुडपार बाजार में सब्जी बेचने गया था कि शाम करीब 06.00 बजे ग्राम मुडपार निवासी चंद्रभान बाल किशोर उसके पसरा के पास आया और सब्जी लिया । सब्जी लेने दौरान अपने मन से कुछ सब्जी जबरदस्ती उठा कर अपने थैले में डालने लगा जिसे पीड़ित ने मना किया तो उसे मुडपार बाजार पसरा सार्वजनिक स्थान पर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगा जो। आवेदक ने गाली गुप्तार करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। घटना को देख पडोस में गुपचुप ठेला वाले विरेन्द्र कुमार सिन्हा बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगा।







