श्रीराम जी की सेना समिति एवं समस्त श्रीराम भक्त पाटन के द्वारा “श्रीरामनवमी महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” का हो रहा आयोजन

पाटन । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जी की सेना समिति एवं समस्त श्रीराम भक्त पाटन के द्वारा “श्रीरामनवमी महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” का आयोजन किया गया है।

जिसमे दिनांक 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार को शाम 4 बजे से श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण पाटन से शोभायात्रा पाटन के प्रमुख चौकों ,गली से निकलेगी। व महाआरती एवं प्रसादी का वितरण रात्रि 8 बजे शीतला मंदिर ,पुराना बाजार चौक में किया जायेगा। इस हेतु श्रीराम सेना के भक्त लोग पूरे पाटन के सभी वार्ड व चौकों को भगवा तोरण व झंडों से सजाया गया है। आयोजन समिति ने समस्त श्रीराम भक्तो को अधिक से अधिक संख्या में आकर शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।