पूरी खबर: पाटन के आत्मानंद चौक पर मितानिनों ने आज सड़क जाम कर दी है। चारों तरफ से मितानिन सड़क पर बैठ गई हैं। पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंची है, लेकिन नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच चुकी हैं।
मितानिन रायपुर जा रहे थे धरने में शामिल होने के लिए, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इससे आक्रोशित मितानिनों ने पाटन के आत्मानंद चौक पर सड़क जाम कर दी है, जिससे रानी, तराई, रायपुर, अभनपुर और दुर्ग जाने का मार्ग बाधित हो गया है। सभी मितानिन जोरदार नारेबाजी कर रही हैं।







