हिन्दू नववर्ष की तैयारी में पंडरिया में हर कोने में भगवा ध्वज तोरण लगाकर नगर को भगवामय करने में रात रात भर लगे रहे है युवा

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विक्रम संवत चैत्र नवरात्र वर्ष प्रतिपदा का आगमन 2 अप्रेल 2022 को हो रहा है। जिसकी तैयारी में नगर में की जा रही है।इसी प्रकार पंडरिया में भी युवा हर कोने में भगवा ध्वज तोरण लगाकर नगर को भगवामय करने में रात रात भर जग कर नगर की शोभा बढ़ा रहे है।हिन्दू नव वर्ष के आगमन के साथ 2 अप्रेल को नवरात्र प्रारम्भ में पूरे नगर हिन्दू समाज का एकत्रीकरण व भव्य विशाल यात्रा झांकी व सर्व हिन्दू समाज की रैली निकाली जाएगी।विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित नगर का हिन्दू समाज नव वर्ष मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।