प्राथमिक शाला चीचा में बच्चों को मिठाई खिलाकर कराया गया  शाला प्रवेश,गणवेश वितरण भी किया गया


पाटन।शासकीय प्राथमिक शाला चीचा में जनपद सदस्य उत्तम आनंद बघेल, पंकज चंद्राकर ,उप सरपंच पलाश चंद्राकर, पंच  राम सेवक साहू , खोमलाल साहू ,चूड़ामणि चंद्राकर, प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं  सांसद प्रतिनिधि श्रीमती अंजू ठाकुर  ,उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया निर्मलकर ,पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती इन्द्राणी चंद्राकर, श्रीमती केवरा चंद्राकर, श्रीमती संध्या निर्मल, समस्त उपस्थित शाला प्रबंधन समिति सदस्य, समस्त पालकगण एवं विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षक विनोद सूर्यवंशी, सहयोगी शिक्षक कु. काजल चंद्राकर तथा अन्य कर्मचारियों की गरिमामई उपस्थिति में आज दिनांक 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति द्वारा 60 नग थाली शाला में दिया गया साथ ही गणवेश वितरण कर नव प्रवेशित बच्चों को मिठाई खिलाई।
       संकुल केंद्र कन्या तर्रा के संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री मिश्रीलाल सोनवानी जी के दादा बनने की खुशी में बच्चों को आंशिक नेवता भोजन जलेबी वितरित की गई। तथा मध्यान भोजन संचालन एजेंसी द्वारा खीर पुरी वितरित किया गया।