सरकार के वादा खिलाफी के विरोध मे 8 को एक लाख आगंनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका उतरेगे सड़क पर, पाटन एसडीएम को सौपा ज्ञापण

पाटन।।

प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो मे 8 तारीख को लटके ताला। प्रदेश के आह्वान पर पाटन में भी रहेगी हड़ताल। इसकीं जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ पाटन कब अध्यक्ष श्रीमती लता साहू व अन्य कार्यकर्ताओ ने एसडीएम पाटन, थाना प्रभारी पाटन सहित महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को ज्ञापण सौपा।

श्रीमतीं लता साहू ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संयुक्त मंच के प्रान्तीय आह्वान पर सरकार के चुनावी जनघोषणा पत्र मे किये वायदे पूरा .न किये जाने से प्रदेश के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाये काफी आक्रोसित है और एक बार फिर से तपती धूप मे सड़क पर उतरने और पूरे प्रदेश भर के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो को बद करने की पूर्ण तैय्यारी कर ली गई है ।और सभी परियोजना मुख्यालय मे धरना रैली की जायेगी.और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकाश विभाग के माध्यम से ..मुख्य मंत्री .मुख्यसचिव.मंत्री.महिला बाल विकाश विभाग और सचिव महिला बाल विकाश के नाम ग्यापन सौपा जायेगा।

संयुक्त मंच के प्रदेश पदाधिकारी सरिता पाठक.रायपुर.रूक्मणी सज्जन.बस्तर.जयश्री राजपुत कांकेर.पार्वती यादव.कबीरधाम.हेमा भारती.अभनपुर.कल्पना चंद.पंखाजूर ने बताया कि 8 जून के हडताल के लिये परियोजना जिला मे तैय्यारी कर ली गई और हड़ताल पूर्ण सफल रहेगा सरकार के लिये यह चेतावनी होगा ।।