रणजीतपुर में आनंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता लेने उमड़ी युवाओं की फौज, कांग्रेस का हाथ मजबूत करने में जुटे आनंद सिंह

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गत 12 मई को युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रारंभ किए जाने के बाद से जिले के युवा कांग्रेस नेता आनंद सिंह युवाओं को कांग्रेस से जोडऩे के लिए लगातार विधानसभा पंडरिया का सघन दौरा कर गांव-गांव में सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होने जहां सदस्यता अभियान के पहले ही दिन विधानसभा पंडरिया के सामुदायिक भवन आयोजित सदस्यता तिहार में महज पांच घंटों में ही करीब 8 सौ सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। वहीं 17 मई को आनंद सिंह के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के ठाठापुर ब्लाक स्थित वीरेंद्र नागर के रणजीतपुर में युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस की ऑनलाइन सदस्यता को लेकर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इस अभियान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे गांव-गांव से सदस्यता शिविर में पहुंचकर आनंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। साथ ही युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए मतदान भी कर रहे हैं। ग्राम रणजीतपुर में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए आनंद सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में युवा कांग्रेस को मजबूत कर अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर युवाओं की फौज खड़ा करें। श्री सिंह ने कहा कि मंत्री एवं कवर्धा विधायम मोहम्मद अकबर के निर्देश एवं पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर के मार्ग दर्शन में यह सदस्यता अभियान लगातार जारी रखा जायेगा। जिले के युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा, नीति, रीति से अवगत से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोडऩे का प्रयास किया जायेगा। माना जा रहा है कि आनंद सिंह के इस प्रयास से न सिर्फ जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी, बल्कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की राह भी आसान होगी। रणजीतपुर के इस आयोजन का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शेष सिंह बैस, रविकांत सिंह बैस, जगतारण सिंह, जलेश्वर राजपूत, आशीष सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी महेश सोनी, ऋषि सिंह, बसीर खान, शरद बंगला उपाध्यक्ष जनपद लोहारा, महेश राजपुत, पोषण साह, खिलावन मानिकपुरी, रामजस साहू, किलेश मारकंडे, प्रमोद सिंह, संतोष डाहीरे संहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन व युवा मौजूद थे।