सांकरा में प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों ने घरों में जलाया ‘आशीर्वाद का दीप’, मोदी जी को दी जन्मदिन की बधाई

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम सांकरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हितग्राहियों एवं ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन और 25 वर्षों के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक परिवारों को पक्के आवास का सपना पूरा करने का अवसर मिला है और इसी भावना के साथ हितग्राहियों ने अपने घरों में आशीर्वाद का दीप जलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ स्नेह और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है, जिसके माध्यम से ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभेच्छाएं प्रकट कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज देशवासियों से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए ‘आशीर्वाद का दिया’ को स्नेह की विशेष अभिव्यक्ति बताया है।

कार्यक्रम में शुभम जांगड़े, पंच संजय सिंगौर, पंच तिहारु बघेल, कामता सिंगौर, ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, बूथ अध्यक्ष देवरथ सिंगौर, लोकेन्द्र सिंगौर, कांता सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, संदीप सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।