पाटन। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी गांव में मतदाता गहन पुनरीक्षण एस आई आर का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सांकरा के ग्रामीणों के घर-घर जाकर फॉर्म का वितरण कर रहे हैं, साथ ही मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद भी कर रहे हैं।
इस कार्य में सरपंच एवं उत्तर भाजपा मंडल के महामंत्री रवि सिंगौर के साथ उनके समर्थकों की पूरी टीम जुटी हुई है। इसके अलावा ग्राम के विभिन्न कॉलोनियों खुशबू विहार, मारुति इंफ्रा सिटी, कृष्णापुरी में पहुंचे।
इस अवसर पर बीएलओ वरुण सिंगौर, संजय कुमार सिंगौर पंच, तुलराम सिंगौर पंच, महेंद्र पारधी पंच, कामता सिंगौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







