सोमनापुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संविधान के महत्व को बताया

पंडरिया।ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के पूर्व माध्यमिक विभाग में 26 नवंबर को शासन के निर्देश एवं प्राचार्य शहारुद्दीन खान के मार्गदर्शन का पालन करते हुए संविधान दिवस मनाया ।
सबसे पहले संस्था प्राचार्य शहारुद्दीन खान एवं उपस्थित सभी शिक्षक , शिक्षिकाओ ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा अर्चन किया। उसके बाद सभी छात्र छात्राओं को संविधान दिवस पर शपथ दिलाया।तत्पश्चात उनके जीवन दर्शन पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर छात्रों को संदेश दिए।इसी कड़ी में स्कूलों में संविधान दिवस मनाने के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रभारी महेश जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व मूल अधिकारों, मौलिक कर्तव्य और लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराना है छात्रो को समानता स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूल अधिकारों के साथ साथ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनके मौलिक कर्तव्यो की जानकारी देना इसके साथ ही विद्यार्थियों में लोकतंत्र धर्म निरपेक्षता, सामाजिक समरसता, एकता और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना है। जिससे कि वे आने वाले समय में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रह सके।
प्राचार्य शहारुद्दीन खान एवं प्रधानपाठक भगत राम बांधकर पवन चांदसे शिक्षक कार्तिक राम खूंटे प्रताप सिंह राठौर शिक्षिका इंद्राणी साहू ने संविधान दिवस पर अपने विचार व्यक्त कर छात्रों को को संविधान के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालें। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को संविधान के महत्व एवं उनके द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं कर्तव्य की याद दिलाए । निबंध, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।