छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की लंबित 12 सूत्रीय मांगो के समर्थन में बीजापुर जिले के रेंजर एसोसिएशन में काली पट्टी लगाकर किए विरोध प्रदर्शन

नितिन रोकडे

बीजापुर।।छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन रायपुर के प्रांतीय आह्वान पर रेंजर एसोसिएशन द्वारा आज, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की लंबित 12 सूत्रीय मांगो के समर्थन में बीजापुर जिले के रेंजर एसोसिएशन में काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किए।

आज रेंजर एसोसिएशन द्वारा काली पट्टी लगाकर हड़ताल में एक दिवसीय समर्थन किया गया और कहा कि अगर शासन-प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 5 अप्रैल 2022 से छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही गई है।।