तर्रा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर ने सावनी सोसायटी में की धान खरीदी की शुरुआत

पाटन। सेवा सहकारी समिति तर्रा में आज धान खरीदी की शुरुआत की गई। धान खरीदी की शुरुआत के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने पूजा अर्चना करके शुरुआत की। इसके बाद यहां पर धान खरीदी शुरू हुई। इसके अलावा सेवा सरकारी समिति सावनी में भाजपा उत्तर पाटन के मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर ने छग महतारी की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। साथ ही साथ किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर समिति प्रबंधक के अलावा आसपास के किसान एवं धान बेचने आय किसान भी मौजूद रहे।