पंडरिया।सोमवार को भगवान शिव शंकर की महा स्तुति और माता गंगे की भव्य आरती का बीसवां सप्ताह विधिविधान से पूजा संपन्न हुआ।
अपना जीवन सफल बनाते हुए भक्तजन जनकल्याण की भावना लिए बड़ी भक्ति भाव से इस महाआरती को संकल्पित मन से पूर्ण किया गया।पूजा के प्रमुख यजमान वार्ड 18 से सविता सोनी परिवार,अरविंद चौबे सपरिवार,राजपुरोहित परिवार के साथ राजनांदगांव से करुणा दीपक ताम्रकार दुर्ग से शशि ताम्रकार ने श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव और माता गंगे का आशीर्वाद लिया।इस दौरान बड़ी संख्या के श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे हुए थे।







