कल्याणी साहू

बालोद/ जिले के गुरुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सनौद में निषाद समाज का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ जहां निषाद समाज द्वारा समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्र छात्राओं एवं नागरिकों का सम्मान किया बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य शामिल हुए आयोजन में समाज द्वारा भगवान राम की महाआरती का आयोजन हुआ जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
गोबर के दिए और सबसे ज्यादा जोड़ों की महाआरती
बालोद जिले में आयोजित इस निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में संसदीय सचिव एवं निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में निषाद समाज के आराध्य देव भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं माता जानकी की महाआरती गोबर के दीए से 5100 जोड़ों के साथ की गई और इसमें यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया कि सबसे ज्यादा जुड़े इस महा आरती में शामिल हो हर तरफ जोड़े ही जोड़े नजर आ रहे थे और इसे मॉनिटरिंग करने के लिए दिल्ली से टीम भी आई हुई थी विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि हमने कुछ अलग करने का सोचा था और वह आज सफल हुआ निषाद समाज अब एक विकासशील समाज है और आधुनिकता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान है कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि आज काफी गर्व महसूस हो रहा है जब इस तरह का अनोखा कार्य हमारा समाज कर पाया है।
समाज के लिए प्रतिबद्ध सरकार
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निषाद समाज के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है यहां पर मछुआ बोर्ड का गठन किया गया है सभी जगह भवनों का निर्माण किया जा रहा है और सबसे महत्वपूर्ण बात समाज के लिए मछली पकड़ने वालों के लिए विशेष नीति बनाई गई है इससे समाज का विकास कहीं ना कहीं देखने को मिल रहा है इनकी परंपरागत कृषि मछली पालन का कार्य अब प्रोफेशनल के रूप में आगे बढ़ना और इसमें समाज का योगदान है और सरकार भी निषाद समाज के साथ-साथ हर समाज के उम्मीदों पर खरा उतरने प्रतिबद्ध है उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस का हाथ निषाद के साथ
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि आज निषाद समाज प्रगतिशील समाज है कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने माननीय राहुल गांधी जी ने एक पहल की थी जिसमें फिशरमैन कांग्रेस का गठन करने की बात हुई और यह स्थिति में भी आया जिसके बाद हमने निषाद समाज को आगे बढ़ाने प्रदेश एवं जिला स्तर पर कार्य करना शुरू किया और आज इन सब की बदौलत आज प्रदेश में इस समाज से एक विधायक भी है और इस समाज के लिए कई सारी नीतियां भी बन रही है और समाज के लोग निरंतर प्रगति की राह पर बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज चाहे जो कोई भी हो हम सबको समाज के वीडियो युवाओं को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए तभी हमारा समाज समृद्ध समाज बन पाएगा।






