

इसके अलावा शासकीय सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जिला कोषालय दुर्ग से संबंधित प्रकरण लेकर कलेक्टर के समक्ष् पहुंचा था। आवेदक ने बताया कि वो दिव्यांग है और शासकीय कन्या प्राथमिक शाला गोढ़ी विकासखंड धमधा से दिसंबर 2021 में सेवानिवृत हो चुका है। जिसमें आवेदक का पेंशन और ग्रेज्युटी का प्रकरण तो निराकृत हो गया है और पेंशन मिलना भी प्रारंभ हो गया है। परंतु उसका अवकाश नकदीकरण, समुह बीमा योजना और सातवें वेतन मान का एरियर्स मिलना शेष है। आवेदक ने बताया कि इससे संबंधित सभी दस्तावेज उसके द्वारा कार्यालय में जमा कर दिया गया है। फिर भी अभी तक वो पात्रता रखने वाले अन्य लाभों से वंचित है। इस संबंध में विभाग में उसके द्वारा कई बार आवेदन लगाया जा चुका है। परंतु उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। अतः उसने कलेक्टर से शीघ्र न्याय के लिए गुहार लगाई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण प्रेषित किया।
इसके अलावा जनदर्शन में जमीन, अतिक्रमण और राशनकार्ड संबंधित आवेदन लगातार कलेक्टर के समक्ष् आ रहे हैं जिसका निराकरण करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा तत्परता पूर्वक किया जा रहा है।






