पाटन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पावन धरा पाटन में रेस्ट हाउस के पीछे मैदान में पांच दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पाटन के युवा अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने आयोजको की सराहना करते हुए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व खेल के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया साथ ही घोषणा किया की जनवरी माह में इसी मैदान में एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसका पूरी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी मेरी होंगी और आयोजक समिति का भी गठन किया जायेगा और खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क खाने और रुकने की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी ने खिलाड़ियों की अनुशासन की प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनायें दिए। वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद व सभापति नेहा बाबा वर्मा ने कहा की ये हमारा सौभाग्य है की हमारे वार्ड में इतना अच्छा मैदान है जहाँ समय समय पर खेल आयोजित होते रहता है मै प्रयास करूंगी की ये मैदान व्यवस्थित रहे। विशेष अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ दिनेश नामदेव ने नगर में खेल के प्रति बढ़ते रुझान और खेल के लिए बनते वातावरण के लिए प्रसन्नता जाहिर किया। पांच दिवसीय ग्रामीण प्रतियोगिता का फाइनल मैच पाटन और दतरेंगा के बीच खेला गया। पाटन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाटन के कप्तान व फाइनल के मैन ऑफ द मैच देवा जलछत्री के शानदार 40 रन की बदौलत कल 114 रन बनाएं। जवाब में दतरेंगा की टीम पाटन के गेंदबाज व मैंन ऑफ़ द सीरीज निक्की देवांगन की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए और महज 79 रन ही बना पाई। पाटन ने 35 रन से जीत कर विजेता का खिताब प्राप्त किया वही दतरेंगा की टीम उपविजेता बनी। भरर की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता टीम को 10000 रूपये नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की तरफ से प्रदान किया गया वहीं उपविजेता टीम को 6000 रुपए विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अवधेश ठाकुर व गुलशन वर्मा की ओर से दिया गया तृतीय पुरस्कार वार्ड पार्षद नेहा बाबा वर्मा की ओर से 3000 रूपये दिया गया। सभी सील्ड व प्रतीक चिन्ह गीतांजली स्पोर्ट्स प्रदान किया गया।आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों. को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के पार्षद व सभापति केवल देवांगन, विज्जू देवांगन, जीतू निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अतुल नागवंशी की रही और कमेंट्री और मंच संचालन का दायित्व युवा नेता प्रकाश बिजौरा तथा शिवा ने संभाला।







